मलाड एस.वी.रोड पर डिवाइडर लगाने की मांग..

Share

एसएमएस – प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मलाड पश्चिम स्थित स्वामी विवेकानंद रोड अर्थात एस. वी. रोड पर डिवाइडर लगाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। बांद्रा से दहिसर तक जाने वाला यह प्रमुख और पुराने मार्गों में से एक है, जहां भारी यातायात रहता है।
मलाड के शंकर मंदिर से नटराज मार्केट परिसर तक डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन चालक गलत दिशा से वाहन चलाते हैं, ऐसा आरोप स्थानीय नागरिकों ने लगाया है। मलाड से दहिसर तथा बांद्रा की ओर लगातार वाहनों की आवाजाही रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी क्षेत्र के पास मलाड रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां यात्रियों की भीड़ भी अधिक रहती है। बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। पहले भी यहां छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, हालांकि सौभाग्य से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लेकिन भविष्य में गंभीर दुर्घटना होने की आशंका स्थानीय लोगों ने व्यक्त की है।
कुछ वर्ष पहले उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सौ वर्ष से अधिक पुरानी इमारतों को हटाकर सड़क चौड़ी की गई थी। इसके बावजूद अब तक इस क्षेत्र में डिवाइडर नहीं लगाया गया है। स्थानीय नागरिकों ने महानगरपालिका के पी उत्तर विभाग से मांग की है कि यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए यहां तत्काल डिवाइडर लगाया जाए।


Share

One thought on “मलाड एस.वी.रोड पर डिवाइडर लगाने की मांग..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *