

एसएसएम -प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक.
विरार : आई श्री खोडियार उत्सव समिति की ओर से विरार वेस्ट में खोडियार माताजी का भव्य जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मां खोडियार का जन्मोत्सव ग्लोबल सिटी, विरार वेस्ट स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मां खोडियार की आराधना, हवन-पूजन और भव्य पालखी यात्रा से की गई। इसके पश्चात माताजी का डायरा आयोजित हुआ।
शाम के समय महाआरती के साथ जन्मोत्सव विधिवत संपन्न हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने गरबा रास के माध्यम से अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की।
इस भव्य धार्मिक उत्सव में बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर तथा वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर राजू पाटिल ने प्रमुख रूप से उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।