
मार्वे रोड पर आग की लपटों से मचा हड़कंप; दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला
एसएम एस -प्रतिनिधी -अफ्रोझ अन्सारी
मुंबई : मालाड पश्चिम के मार्वे रोड पर अस्मिता ज्योति परिसर के सामने 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे एक दोपहिया वाहन में अचानक आग लग गई। पास में अवैध रूप से पार्क की गई निजी ट्रैवल्स बस ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटनास्थल से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दिए।
मार्वे रोड पर आमतौर पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। हालांकि, घटना के समय सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल के पास ही दमकल केंद्र होने से दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।
मार्वे रोड पर हफ्ते मे तीन अलग अलग घटनाये घटी जिस्मे एक युवक की बेस्ट बस के नीचे आने se मौत हुयी वही राठोडी मे ज्येष्ठ महिला को रिक्षा ने टक्कर मारी जिस्मे महिला के पैर की हड्डी तुटी और सर मे गंभीर चोट लगी और अब दुचाकी और बस मे आग बसे परिसर मे खलबली मची है ।और कुछ ही महिने पहले इसी जगह ट्रॅव्हल्स बस कि डिक्की क्लिनर की गलती से खुलने पर दुचाकी स्वार की गला कट कर मौत हुयी थी ।
गौरतलब है कि मार्वे रोड पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस इस समस्या की अनदेखी कर रही है। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की जा रही है।