
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालवणी प्रभाग क्रमांक ३३ के आझमी नगर, हरी झेंडी इलाके में जानलेवा खुले नालों पर ढक्कन लगाने और उनकी तत्काल मरम्मत करने की मांग को लेकर शिव सम्राट फाउंडेशन की ओर से आंदोलन किया गया।
इस आंदोलन के दौरान बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे, महापौर रितू तावडे तथा पी/पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मुखौटे पहनकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में संस्था के गणेश कारंडे, रितेश जाधव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर आरोप लगाया गया कि क्षेत्र के खुले नाले नागरिकों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। साथ ही पी/पश्चिम विभाग के वॉर्ड ऑफिसर कुंदन वळवी के इस्तीफे की मांग सम्राट बागुल ने की।
Great protest is bmcpnorth officials are awake??