मालवणी मे सड़क पर बह रहा गटर का गंदा पानी..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई :मालाड पश्चिम स्थित मालवणी गेट नंबर 8 में पिछले एक महीने से गटर जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। शहीद अब्दुल हमीद रोड के किनारे फैले इस दूषित पानी से स्थानीय नागरिकों, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर जमा बदबूदार पानी के कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गंदा पानी लोगों के कपड़ों और शरीर पर उछल रहा है, जिससे आए दिन विवाद और झगड़े की घटनाएं सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक राहगीर पर गंदा पानी उछलने को लेकर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति फिसलकर बेहोश हो गया था, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
इस समस्या के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है और चारों ओर दुर्गंध फैल गई है। हैरानी की बात यह है कि अभी मानसून की शुरुआत भी नहीं हुई है, फिर भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। इससे मनपा की नाला सफाई और मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल गटर की सफाई कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।


Share

2 thoughts on “मालवणी मे सड़क पर बह रहा गटर का गंदा पानी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *