राइज इंडिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई, 6 मार्च : राईज , मुंबई की ओर से आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च को श्रीमती.पी. एन.दोशी महिला कॉलेज , घाटकोपर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कॉर्पोरेट क्षेत्र की दो प्रतिष्ठित वक्ताओं ने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। पूनम खंडेलवाल , जो मार्श इंडिया प्रायव्हेट लिमिटेड में सीनियर मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्होंने अपने 15 वर्षों से अधिक के अनुभव को साझा किया। वहीं उपासना दास , जो मार्श कंपनी में सीनियर मैनेजर और टेक्नोलॉजी लीडर हैं, ने भी तकनीकी क्षेत्र में अपने 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के बारे में बताया।
दोनों वक्ताओं ने अपने व्यक्तिगत करियर की यात्रा साझा करते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, कौशल और दृढ़ संकल्प के महत्व पर भी जोर दिया।
महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के उद्देश्य से राईज इंडिया फाउंडेशन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवा छात्राओं को पेशेवर दुनिया की प्रेरणादायी महिलाओं से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।


Share

2 thoughts on “राइज इंडिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *