
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम के अंबोजवाडी क्षेत्र में चल रहे सड़क के कंक्रीटीकरण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बाजार तक सड़क का कंक्रीटीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन काम धीमी गति से होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
आंबोजवाड़ी से बाहर निकलने के लिए यही मुख्य मार्ग होने के कारण मनपा प्रशासन ने निर्माण कार्य के चलते इस सड़क को बंद कर दिया है। इसके कारण आंबेडकर चौक, पारधी वाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आंबोजवाड़ी से बाहर जाने के लिए मोनिया मस्जिद से कारगिल नगर होते हुए कारगिल रोड का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में करना पड़ रहा है।
हालांकि यह वैकल्पिक मार्ग भी कच्चा और कीचड़ से भरा हुआ है तथा जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस भी इस रास्ते से आने से बचती है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए नागरिकों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर उसे चालू किया जाए और कारगिल रोड को भी समतल कर अस्थायी राहत दी जाए, ताकि वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की समस्या कम हो सके।
“दोपहिया वाहन से बच्चियों को स्कूल ले जाते समय गड्ढों के कारण कमर में झटका लगता है और पीठ दर्द बढ़ गया है। साथ ही लगभग एक किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त ईंधन खर्च भी उठाना पड़ रहा है।” — अफझल अन्सारी , स्थानीय निवासी
Road k kam bohot hi slow ho rah hai bohi road se jada se jada public ana jana karti hai. Is waqt board k exam bacho k scl, dusra road ghum k jana ambojwadi k public bohot jada paresan hai.
Jald se jald road k kam pura hona chiye ye kargil wala road chalne ki layak kiya jaye. Bo road se pragnent lady by riksa kyse travel karti hai…… Bache bare har kisiko taklif ho rhi hai.