20वीं मंज़िल से गिरकर मज़दूर की दर्दनाक मौत..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले

मुंबई : मालाड पश्चिम के एवरशाइन नगर इलाके में बुधवार (22 अप्रैल) को एक निर्माणाधीन इमारत पर दर्दनाक हादसा हुआ। लगभग 30 वर्षीय एक मज़दूर की 20वीं मंज़िल से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेदांग विवेदा नामक डेवलपर की इमारत का काम चल रहा था, तभी 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही बांगुर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइट सुपरवाइज़र, सेफ्टी सुपरवाइज़र और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106(1) और 3(5) के तहत लापरवाही से मौत और सुरक्षा उपायों की कमी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
चौकट: मालाड में पिछले एक साल के दौरान निर्माण स्थलों पर ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मज़दूरों की जान गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मीठ चौकी लिंक रोड पर पहले भी दो अलग-अलग घटनाओं में दो मज़दूरों की मौत हो चुकी है। मज़दूरों की सुरक्षा और कार्रवाई को लेकर प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।
आसपास की इमारतों के रहिवासियों का कहना है कि इस निर्माण स्थल पर देर रात तक काम चलता है, जिससे तेज आवाज़ के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


Share

One thought on “20वीं मंज़िल से गिरकर मज़दूर की दर्दनाक मौत..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *