
एसएमएस -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित मालवणी के अंबोजवाड़ी इलाके में जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। अंबोजवाड़ी के कारगिल नगर और मोनिया मस्जिद परिसर में स्थित सरकारी जमीन पर बनी करीब 250 झोपड़ियों को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दो दिन पहले ही इन झोपड़ियों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। इसी बीच क्लस्टर आईडी पीएन-11 में 10/02/2026 से बायोमेट्रिक सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है। एक तरफ तोड़फोड़ कार्रवाई और दूसरी तरफ सर्वेक्षण शुरू होने से झोपड़ी धारकों में भारी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा यह बताया गया था कि वर्ष 2023 के बाद बनी झोपड़ियों पर ही कार्रवाई की जाएगी और 2011 के सर्वे की पावती (रसीद) वाली झोपड़ियों को छोड़ दिया जाएगा। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ता मातम मोर्या ने आरोप लगाया है कि कारगिल नगर और मोनिया मस्जिद परिसर में 2011 की सर्वे पावती वाली झोपड़ियों को भी तोड़ दिया गया।
चौकट:
तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान झोपड़ी धारकों और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झोपड़ियों वाशियो ने कानुनी सल्लह लेनी चाहिए वो भी जल्द से जल्द नहीं तो पुरी तरह बेघर हो जायेंगे
Very sad