मालाड के मार्केट में आग; व्यापारियों नागरिकों में दहशत..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित एस. वी. रोड पर नटराज मार्केट परिसर में बिजली के बॉक्स में आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एस. वी. रोड पर तथा नटराज मार्केट के अंदर स्थित बिजली के बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कई दुकानदार बाहर निकल गए, लेकिन कई कामगार और लोग मार्केट की दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंस गए। भारी धुएं के कारण उन्हें नीचे उतरने में काफी दिक्कत हो रही थी।
फंसे हुए लोगों ने खुद को बचाने के लिए ग्रिल तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच एक सतर्क दुकानदार ने अपने पास मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग के एक हिस्से पर काबू पाया, जिससे आग फैलने से कुछ हद तक रोकी जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग प्रशासन से की है।


Share

2 thoughts on “मालाड के मार्केट में आग; व्यापारियों नागरिकों में दहशत..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *