कॉन्सर्ट के दौरान 2 युवाओं की ड्रग्स ओवरडोज से मौत?

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले.

मुंबई :गोरेगाव पूर्व के नेस्को सेंटर में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट पार्टी के दौरान दो युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की रात आयोजित इस कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान कथित तौर पर शराब और नशीले पदार्थों का सेवन किया गया, जिसके बाद कुछ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक और एक युवती (उम्र 20 से 22 वर्ष) की मौत हो गई।

प्राथमिक जांच में नशीले पदार्थों के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।
इस मामले में वनराई पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आयोजक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने पार्टी में मौजूद अन्य छात्रों और लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। साथ ही, कुछ लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पार्टी में नशीले पदार्थों का सेवन किया गया था या नहीं।
इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचे गए थे और इसमें मुंबई तथा आसपास के कई नामी कॉलेजों के छात्र शामिल हुए थे।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।


Share

4 thoughts on “कॉन्सर्ट के दौरान 2 युवाओं की ड्रग्स ओवरडोज से मौत?

  1. सब कुछ हो जानें के बाद ही सरकार जाग जाती क्या इन्हें पता नहीं होता है सब पता होता है पर करते कुछ नहीं है जब कोई हादसा होता है तब इने अपनी नौकरी बचाने के लिए काम करने नाटक करना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *