
एसएस -प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक
मुंबई : मालाड मालवणी स्थित जनकल्याण रोड पर चल रहे कंक्रीटीकरण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों को ट्रैफिक जाम, धूल और लगातार बजते हॉर्न की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से जारी इस काम के चलते सड़क का आधा हिस्सा खोदकर बैरिकेड लगाए गए हैं। इसके कारण सड़क पर एक समय में केवल एक चारपहिया वाहन ही निकल पा रहा है, जबकि दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एकतरफा मार्ग होने के बावजूद कई वाहन चालक नियमों को नजरअंदाज करते हुए मार्वे रोड से जनकल्याण रोड में प्रवेश कर जाते हैं। इससे दोनों दिशाओं में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को रास्ता निकालने में परेशानी होती है, वहीं पैदल यात्रियों को भी खुदाई वाली सड़क से गुजरते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे ट्रैफिक जाम चरम पर था और लगातार बजते हॉर्न से पूरा इलाका गूंज उठा। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे 55 वर्षीय एक पैदल यात्री को वाहन की टक्कर लगने से लोहे का बैरिकेड उसके ऊपर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर बैरिकेड हटाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि व्यक्ति को मामूली चोट आई, लेकिन घटना से वह काफी घबरा गया।
इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम से मांग की है कि यहां तुरंत ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात की जाए तथा नियम तोड़कर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सरकार के सुस्त रवैया के वजह से ये रोड का काम लेने वाले ठेकेदार धिरे धिरे काम करते हैं और कहि महिने लगाते हैं जिस कारण रोड बनाने कि लागत भी बड जाती हैं और फिर यह पैसा जनता से वसुला जाता है इन लोगों को जनता से कुछ लेना देना है मरे या जिए
Bmc??
स्थानीय विधायक अस्लम शेख के लापरवाही का नतीजा, वोटर्स (मतदार) को भुगतना पडता है!…
यहीसे हररोज आने – जाने वाले यांत्रियोंको प्रशासनीय के धिनि लापरवाही के वजफ से कइ स्थानीय लोगोको बडी दिक्कतोका तथा दुर्घटनाओ का भी सामना कराना पडा है, खासकर सिनियर सिटीझन (महिला वर्ग) को जान (मुठ्ठीमे) जोखीम मे डाल कर घर गुजरना पडता हे. पिछले ३, ४ महिनोसे शिकायत और न्यापन के बाद भी स्थानिक बी . एम.सी के असिस्टंट कमिश्नर को और विधायक अस्लम शेख को मोहोरत नही मील रहा यह एक खेड जनक बाब है…