मालवणी 3नंबर मे इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग..

Share

एसएमएस -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड के मालवणी स्थित बीएमसी कॉलनी क्रमांक 3 में आज शाम करीब 5 बजे एक किराना दुकान के पास अचानक एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दुकान पर सामान खरीदने आया था। उसी दौरान उसकी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुएं के बड़े गुबार उठने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय रहिवासियों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
सौभाग्य से इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि, बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है।


Share

One thought on “मालवणी 3नंबर मे इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *