

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.
मुंबई : मालाड के मालवणी इलाके में 30 अप्रैल को हुई दुर्घटना के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। एसएमएस प्रतिनिधि सोमा डे अपने काम से घर लौटते समय ट्रक को रास्ता देने के दौरान टूटे हुए नाले में बाइक समेत गिर गई थीं। इस हादसे में उनकी कमर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर उन्हें और उनकी बाइक को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि इस टूटे नाले और खुले ढक्कनों को लेकर पालिका के पी उत्तर विभाग में कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।एसएमएस समाचार में खबर प्रकाशित होते ही पालिका प्रशासन जागा और अंबोजवाड़ी क्षेत्र में टूटे नालों के ढक्कनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।स्थानीय नागरिकों ने एसएमएस समाचार का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी जनहित से जुड़ी ऐसी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती रहेंगी।
Very good