
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित एमएचबी कॉलोनी की चालों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया, जिससे रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एमएचबी कॉलनी चाल क्रमांक 76 के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। देर से ही सही, लेकिन तेज बारिश ने मनपा द्वारा किए गए नालों और गटरों की सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। मालाड क्षेत्र के कई गटर और नाले जाम हो जाने के कारण गंदा पानी सीधे नागरिकों के घरों में घुस गया।
स्थानीय पत्रकार और निवासी अब्दुल समद शेख के घर में भी पानी भर गया था। वह और उनके परिवार के सदस्य पूरी रात घर से पानी निकालने में जुटे रहे। हालांकि, गटर जाम होने के कारण घर से पानी निकालने के बावजूद दोबारा पानी जमा हो जाता था, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रातभर किसी भी संबंधित विभाग ने इस समस्या की सुध नहीं ली। हालांकि, बुधवार सुबह अस्लम शेख ने दो बार फोन कर स्थिति की जानकारी ली और कर्मचारियों को भेजकर सफाई कार्य करवाया।
वहीं, स्थानीय नगरसेवक रफीक शेख द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर अब्दुल समद शेख ने नाराजगी व्यक्त की।
Verysad