मालवणी अंबोजवाड़ी मे १८ घन्टे बत्तीगुल!

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर 8 स्थित अंबोजवाड़ी भाभरेकर नगर इलाके में मंगलवार, 23 जून की रात करीब 10 बजे हुई मूसलाधार बारिश के कारण बिजली सबस्टेशन में पानी घुस गया, जिससे सबस्टेशन बंद पड़ गया और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।
अचानक सबस्टेशन में बारिश का पानी भर जाने से अदाणी बिजली कंपनी का सबस्टेशन ठप हो गया। इसके चलते अंबोजवाड़ी इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। मंगलवार रात से शुरू हुई बिजली कटौती बुधवार दोपहर करीब 4 बजे तक जारी रही, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली नहीं होने के कारण पानी की मोटरें बंद पड़ गईं और लोगों को पीने का पानी तक भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, पूरी रात मच्छरों के आतंक के कारण लोग ठीक से सो भी नहीं पाए। पर्याप्त नींद न मिलने के कारण कई विद्यार्थियों की स्कूल भी छूट गई, ऐसा स्थानीय नागरिकों ने बताया।
घटना के दौरान कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि इलाके में नहीं पहुंचा, जिससे नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि, बुधवार सुबह स्थानीय नगरसेविका संगीता कोली क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं और उन्होंने अदाणी बिजली कंपनी के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।


Share

2 thoughts on “मालवणी अंबोजवाड़ी मे १८ घन्टे बत्तीगुल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *