
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : कांदिवली पश्चिम स्थित लिंक रोड पर ऑर्चिड सबर्बिया आवासीय परिसर में पिछले दो महीनों से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। उच्च वर्गीय माने जाने वाले इस परिसर में इन दिनों इमारतों के रंग-रोगन का काम चल रहा है, जिसके लिए बांस की मचानें लगाई गई हैं।
इन्हीं मचानों का फायदा उठाकर बंदर सीधे रहवासियों के घरों में घुस जाते हैं और रसोई में रखे नारियल, फल, सब्जियां तथा अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। अचानक घरों में घुस आने वाले बंदरों के कारण महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भयभीत हो गए हैं।
रहवासियों ने इस समस्या को लेकर महानगरपालिका प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर बंदरों के आतंक पर नियंत्रण करने की मांग की है।
जंगल पर मानवी अतिक्रमण का नतीजा