एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में एन्युमरेशन फॉर्म (EF) के डिजिटाइजेशन और वापस प्राप्त नहीं हो सकने वाले फॉर्म की प्रक्रिया जारी है। 9 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक के स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, कुल 19 लाख 11 हजार 451 मतदाताओं में से 12 लाख 24 हजार 689 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं 3 लाख 13 हजार 554 फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हो सकने वाली श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इस तरह कुल 15 लाख 38 हजार 243 फॉर्म, यानी 80.48 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,770 बीएलओ कार्यरत हैं। इनके माध्यम से 17 लाख 54 हजार 15 एन्युमरेशन फॉर्म वितरित किए गए हैं। इनमें से 12 लाख 24 हजार 689 फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है, जो कुल वितरित फॉर्म का 64.07 प्रतिशत है।
मलाड पश्चिम में 73.71 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी
162-मलाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 306 बीएलओ कार्यरत हैं और यहां कुल 3 लाख 67 हजार 13 मतदाता हैं। इनमें से 3 लाख 33 हजार 389 एन्युमरेशन फॉर्म वितरित किए गए हैं। इनमें 2 लाख 5 हजार 893 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है, जो 56.10 प्रतिशत है।
वहीं 64 हजार 648 फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हो सकने वाली श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। डिजिटाइज किए गए और इस श्रेणी में दर्ज फॉर्म को मिलाकर मलाड पश्चिम में कुल 2 लाख 70 हजार 541 फॉर्म, यानी 73.71 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हुई है।
दहिसर सबसे आगे
मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में 153-दहिसर में SIR की कुल प्रक्रिया सबसे अधिक 89.18 प्रतिशत पूरी हुई है। यहां 1 लाख 91 हजार 668 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है, जबकि 58 हजार 915 फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हो सकने वाली श्रेणी में दर्ज हैं।
इसी तरह 152-बोरीवली में 82.47 प्रतिशत, 154-मागाठाणे में 82.47 प्रतिशत, 161-चारकोप में 81.61 प्रतिशत और 160-कांदिवली पूर्व में 78.83 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हुई है।
SIR की इस स्थिति रिपोर्ट से मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे कार्य की प्रगति स्पष्ट होती है। अब शेष एन्युमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन तथा वापस प्राप्त नहीं हो सकने वाले फॉर्म की प्रक्रिया को पूरा करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण होगा।