पूर्व बेस्ट अधिकारी निलेश पाटकर का दुबई में निधन.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.


मुंबई : बेस्ट के पूर्व अधिकारी और बेस्ट कामगार सेना के मानद उपाध्यक्ष निलेश पाटकर का 29 सितंबर को दुबई एयरपोर्ट पर हृदयाघात से निधन हो गया। वह पत्नी के साथ अपने बेटे से मिलने स्विट्जरलैंड गए थे।
स्विट्जरलैंड से मुंबई लौटते समय दुबई एयरपोर्ट पर अचानक उन्हें हृदयाघात आया। उपचार मिलने से पहले ही उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है। उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही मुंबई के मालवणी स्थित उनके निवास पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निलेश पाटकर के निधन की खबर से बेस्ट कामगार क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके सहकर्मियों और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


Share

One thought on “पूर्व बेस्ट अधिकारी निलेश पाटकर का दुबई में निधन.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *