
मुंबई : ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुआ विवाद; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एसएमएस -प्रतिनिधी.
मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चगेट से विरार की ओर जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय लोकल ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और उसकी रफ्तार कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त लोकल ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और ट्रेन की गति अपेक्षाकृत कम थी। इसी वजह से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। मुंबई की लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों के बीच होने वाले विवादों को देखते हुए रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
यह बहुत गंभीर मामला है लोगों को समझाना चाहिए कि झगड़ा करके कुछ नहीं मिलता है आप के उपर घर कि जिम्मेदारी होती है अगर कोई घटना होगी तो उनका क्या होगा ईस लिए एक दुसरे को समझ के चलना चाहिए