मालवणी चर्च के पास आधी रात को भीषण आग..

Share

एसएमएस -प्ररिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड के मालवणी चर्च परिसर में दिवाली के दौरान आधी रात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:45 बजे आग लगी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार आसमान में फैलता दिखाई दिया।
घटना के सामने आए वीडियो में आग की भयावह लपटें साफ नजर आ रही हैं। आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए।

मुंबई : प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि दिवाली के दौरान फोड़े गए पटाखों के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से हुए नुकसान का भी फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।
दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है, लेकिन उत्सव के नाम पर किसी की जान खतरे में नहीं पड़नी चाहिए।
आग लगने के कारण और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है


Share

One thought on “मालवणी चर्च के पास आधी रात को भीषण आग..”

  1. भयावह पूर्ण मुंबईत आगिच्या घटना,रात्रभर फटाकयनचाआवाज2 धुर प्रदूषण,आवाज मर्यादे चे उल्लंघन, प्रशासन मुगगिलून बसले..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *