15 नवंबर शाम 4 बजे से लागू होंगे यातायात प्रतिबंध
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : छठ पूजा के अवसर पर मालाड पश्चिम के मार्वे बीच और अक्सा बीच पर 15 और 16 नवंबर 2026 को बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मड-मार्वे रोड पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
कांदिवली ट्रैफिक विभाग के अंतर्गत बाफ हिरा जंक्शन से अक्सा बीच की ओर जाने वाले मार्ग पर 15 नवंबर को शाम 4 बजे से 16 नवंबर को सुबह 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, छोटे और निजी वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।
इस प्रतिबंध से पुलिस, अग्निशमन दल, एंबुलेंस, दूध, सब्जियां, फल, बेकरी उत्पाद तथा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट दी गई है।
पश्चिम उपनगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) अजीत बोऱ्हाडे ने इस संबंध में यातायात अधिसूचना जारी की है। वाहन चालकों को मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Prasasan se hum ye ummid rakhte hai ki puja or bhakta k sath sath samundar k pani or kimara ki saf safai k pura dhiyan rakha jye.
छठ पूजा के अवसर पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं आते हैं जिसके कारण आने जाने वाले को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ईस वजह से सरकार जो भी व्यवस्था करती है उसका पालन करना चाहिए
Gd but cleanlinessand pollution should be looked into