
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
पटाखों की दुकान में लगी आग में छत गिरने से मलबे के नीचे दबा किशोर; अवैध पटाखा दुकानों को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल
मुंबई, 10 नवंबर: मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर 7 स्थित सब्जी मार्केट परिसर में सोमवार रात करीब 10 बजे एक पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से 16 वर्षीय किशोर शहनवाज नियाज खान की दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय शहनवाज दुकान के अंदर मौजूद था। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि आग की तीव्रता के कारण दुकान की छत ढहकर शहनवाज के ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया। भीषण आग में उसका शरीर करीब 100 प्रतिशत झुलस गया। उसे शवविच्छेदन के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, कांदिवली ले जाया गया।
इस दर्दनाक घटना से पूरे मालवणी परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने मालवणी में जगह-जगह चल रही पटाखों की दुकानों की वैधता पर सवाल उठाए हैं। इन दुकानों को लाइसेंस दिया गया है या नहीं, इसकी जांच की मांग की जा रही है।
नागरिकों का सवाल है कि यदि ये दुकानें अनधिकृत हैं, तो अग्निशमन विभाग, मुंबई महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? इस घटना ने पटाखों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक शहाणावाज खान
इस दर्दनाक घटना से उनके परिवार पे दुःख का पहाड टुट पडा हैं ईस घडी मे भगवान उनको दुःख सहने कि ताकत दे और गैर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी हो
Verysad