SIR और BLO प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में भ्रम.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुबंई : मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी इलाके में SIR और BLO प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 13 और 14 मई को चुनाव आयोग की ओर से मालवणी के मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया के लिए मनपा की एमएचबी स्कूल में BLO को मैपिंग कार्य हेतु भेजा गया था। सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रक्रिया चलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन वास्तविकता में सुबह 11 बजे तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी।
11 बजे के बाद कुछ बीएलओ पहुंचे, लेकिन आधे से अधिक बीएलओ गैरहाजिर दिखाई दिए। नागरिकों को यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी कि आखिर कौन-सी प्रक्रिया चल रही है। नागरिकों का कहना है कि दोपहर 2 बजे ही मैपिंग प्रक्रिया बंद कर बीएलओ वहां से चले गए।
कुछ बीएलओ से संपर्क करने पर एक बीएलओ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हम यहां आए थे, लेकिन नागरिकों को ही इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण बहुत कम लोग पहुंचे।”
इस दौरान स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों और उनके कार्यकर्ताओं की ओर से भी नागरिकों को कोई सहायता नहीं मिल रही थी। गैरहाजिर बीएलओ को फोन करने पर कुछ ने “हम दूसरे काम में व्यस्त हैं” कहकर जवाब दिया, जबकि कुछ ने फोन ही नहीं उठाया।
बीएलओ शाह मुदब्बीर ने कहा, “हम एसआईआर मैपिंग के लिए यहां आए हैं, लेकिन इलाके के लोगों को प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने से बहुत कम लोग पहुंचे। मीडिया को जागरूकता फैलानी चाहिए ताकि नागरिक एसआईआर प्रक्रिया में भाग लें।”
वहीं नागरिक मोहम्मद शकील शेख ने कहा, “हमें फॉर्म नहीं दिए गए और जानकारी मांगने पर टालमटोल की गई। सूची क्रमांक 184 के बीएलओ से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वे काम में व्यस्त हैं। हम अपना काम छोड़कर यहां आए, लेकिन पूरी व्यवस्था तैयार नहीं दिख रही या फिर जानबूझकर लापरवाही की जा रही है।”मालाड, 13 मई (संवाददाता) : मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी इलाके में एसआईआर और बीएलओ प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 13 और 14 मई को चुनाव आयोग की ओर से मालवणी के मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया के लिए मनपा की एमएचबी स्कूल में बीएलओ को मैपिंग कार्य हेतु भेजा गया था। सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रक्रिया चलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन वास्तविकता में सुबह 11 बजे तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी।11 बजे के बाद कुछ बीएलओ पहुंचे, लेकिन आधे से अधिक बीएलओ गैरहाजिर दिखाई दिए। नागरिकों को यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी कि आखिर कौन-सी प्रक्रिया चल रही है। नागरिकों का कहना है कि दोपहर 2 बजे ही मैपिंग प्रक्रिया बंद कर बीएलओ वहां से चले गए।कुछ बीएलओ से संपर्क करने पर एक बीएलओ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हम यहां आए थे, लेकिन नागरिकों को ही इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण बहुत कम लोग पहुंचे।”इस दौरान स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों और उनके कार्यकर्ताओं की ओर से भी नागरिकों को कोई सहायता नहीं मिल रही थी। गैरहाजिर बीएलओ को फोन करने पर कुछ ने “हम दूसरे काम में व्यस्त हैं” कहकर जवाब दिया, जबकि कुछ ने फोन ही नहीं उठाया।बीएलओ शाह मुदब्बीर ने कहा, “हम एसआईआर मैपिंग के लिए यहां आए हैं, लेकिन इलाके के लोगों को प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने से बहुत कम लोग पहुंचे। मीडिया को जागरूकता फैलानी चाहिए ताकि नागरिक एसआईआर प्रक्रिया में भाग लें।”

photo::BLO शाह मुदब्बीर

वहीं नागरिक मोहम्मद शकील शेख ने कहा, “हमें फॉर्म नहीं दिए गए और जानकारी!मांगने पर टालमटोल की गई। सूची क्रमांक 184 के बीएलओ से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वे काम में व्यस्त हैं। हम अपना काम छोड़कर यहां आए, लेकिन पूरी व्यवस्था तैयार नहीं दिख रही या फिर जानबूझकर लापरवाही की जा रही है।”

फोटो : mohd shakil shaikh.:{


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *