
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालवणी के शहीद अब्दुल हमीद रोड स्थित गेट नंबर 7 के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय किसन वाघमारे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया, जबकि दाहिने कंधे में भी चोट आई है।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत उन्हें भूमीपार्क स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार महानगरपालिका से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र डोंगरे ने कहा, “पिछले कई वर्षों से हम इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।”
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा।
Malwani main bohot jaga pr speed bracker ki jarurat hai,,, br br bolne pr v isme dhiyannhi diya jata. Kabhi fund nhi to kabhi permission nhi bola jata hai.
Very sadand dangerous