मालाड मे 24×7 मॉनसून डिजास्टर कंट्रोल रूम शुरू.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे.

मुंबई : मानसून के दौरान जलभराव, ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरने तथा अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मालाड वार्ड क्रमांक 47 के नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना की पहल पर अत्याधुनिक 24×7 मॉनसून डिजास्टर कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है। यह पहल ‘मदद का ठिकाना-तेजिंदर सिंह तिवाना’ अभियान के तहत शुरू की गई है।
वार्ड के जलभराव प्रभावित छह संवेदनशील स्थानों पर वाई-फाई आधारित आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से रियल टाइम निगरानी की जाएगी। जलभराव, ट्रैफिक जाम, पेड़ गिरने अथवा अन्य आपात घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ आवश्यक उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बृहन्मुंबई महानगरपालिका, अग्निशमन दल, पुलिस, आपदा प्रबंधन, बिजली आपूर्ति तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ सीधा समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।
तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के माध्यम से नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। समस्या की जानकारी मिलने से लेकर उसके समाधान तक का समय न्यूनतम रखना उनका उद्देश्य है।
मलाड लिंक रोड मेट्रो स्टेशन के नीचे, महाराणा प्रताप गार्डन के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मुंबई के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी तथा पूर्व नगरसेविका जया सतनाम सिंह तिवाना के हाथों इस कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


Share

2 thoughts on “मालाड मे 24×7 मॉनसून डिजास्टर कंट्रोल रूम शुरू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *