शिवसेना यूबीटी नेता की गोली मारकर हत्या, क्यों ?

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

ठाणेक्राईम :ठाणे के मनोरमा नगर-गणेश नगर इलाके में मंगलवार रात शिवसेना (यूबीटी) के विभाग प्रमुख प्रदीप ‘बाला’ पूर्णेकर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना कापूरबावड़ी थाना क्षेत्र में रात करीब 9 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पूर्णेकर पर दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में घोड़बंदर रोड स्थित आर मॉल के पास इन्फिनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ठाणे के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। राजनीतिक रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
प्रदीप पूर्णेकर पूर्व नगरसेवक जयनाथ पूर्णेकर के भाई थे और ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के स्थानीय संगठन में विभाग प्रमुख के रूप में सक्रिय थे।


Share

One thought on “शिवसेना यूबीटी नेता की गोली मारकर हत्या, क्यों ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *