४ साल से फ्रीजर में रखा था बुजुर्ग पिता का शव

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.

मुंबई: मालाड पूर्व के कुरार गांव स्थित कोंकणी पाड़ा में एक बुजुर्ग का शव करीब चार साल से फ्रीजर में रखे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बंद पड़े एक डे-केयर सेंटर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान फ्रीजर में मानव शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की मृत्यु जून 2022 में हुई थी। परिवार ने मृत्यु को प्राकृतिक बताते हुए संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहता था और इसके लिए विदेश स्थित क्रायोनिक्स संस्थाओं से भी संपर्क किया गया था।

शव को सेंटर में रखने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने परिवार, सेंटर प्रबंधन और संपत्ति मालिक के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। शव को इतने लंबे समय तक फ्रीजर में रखने की कानूनी स्थिति को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत को संदिग्ध नहीं बताया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच के बाद तय की जाएगी।


Share

One thought on “४ साल से फ्रीजर में रखा था बुजुर्ग पिता का शव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *