
एसएमएस -प्रतिनिधी -अफ्रोझ अन्सारी
मुंबई, मालाड (पश्चिम), 9 नवंबर। मालवणी गेट नंबर 7 स्थित सब्जी मार्केट परिसर में आज रात करीब 10:15 बजे अचानक फटाके की दुकान मे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी और एक-दूसरे से सटे मकानों के कारण आग के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में घर और दुकानें होने के कारण यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था।
गौरतलब है कि मालवणी में पिछले 24 घंटों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 8 नवंबर की मध्यरात्रि को मालवणी चर्च परिसर में भी भीषण आग लगी थी। वहीं, आज रात गेट नंबर 7 स्थित सब्जी मार्केट में आग की घटना सामने आई।
राहत की बात यह है कि दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
Dangeroussituation अशा घटनात मोठ आर्थिक नुकसान होतआहे.सुदेवाने जीवितहानी नाही झाली तरी मालाड,मालवणीत अनाधिकृत फटाकयांची सर्रास विक्री पोलिस प्रशासन,bmc???
Yes very dangerous