
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई :”द रिसॉर्ट ” पंचतारांकित होटल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा भारतीय कामगार सेना यूनिट के सदस्यों ने मनोरी में अपने परिवारों के साथ दशकपूर्ति समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया।
पिछले दस वर्षों में द रिसॉर्ट से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी आज भी एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। व्हॉट्सऐप समूह के माध्यम से वे नियमित संवाद करते हैं और हर वर्ष एकत्रित होकर सुख-दुख में सहभागी बनने की परंपरा निभा रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पूर्व यूनिट अध्यक्ष मनोकरन सुंदरम तथा सदस्य सोहिल शहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उनकी स्मृति में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सहयोगी अमोल फातरपेकर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दशकपूर्ति के उपलक्ष्य में विशेष केक काटकर उत्सव मनाया गया। मिशेल सिक्वेरा और एंथोनी फ्रैंट्ज़ ने कार्यक्रम की सुव्यवस्थित योजना और संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर एंथोनी फ्रैंट्ज़, रीना फ्रैंट्ज़, अश्विन बंगेरा, रेखा बंगेरा, एम्ब्रोस डी’सा, एग्नेल डिसूजा, निसार अली, विन्स्टन रेड्डी, गौरीशंकर मुखर्जी, सुमना मुखर्जी, जेनिफर कास्टा, ब्रायन कास्टा, डोनेला कास्टा, बर्टाइल डेनिस, जोआना डेनिस, भूपेंद्र सावंत, शैलेश, डॉल्टन सिक्वेरा, मिशेल सिक्वेरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
अंत में सभी ने पुनः मिलने का संकल्प व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

Thanks, it was very enjoyable day…Friday The 13th
Great meet
Massst
Great reunion