पत्रकार मिलन शहा ने मां की तीसरी पुण्यतिथि पर किया धार्मिक सेवा कार्यों का आयोजन.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई: श्रावण पूर्णिमा के पावन मौके पर राम बहन कांतिलाल शाह की तिथि के अनुसार तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा और भावुक माहौल में मनाई गई। इस मौके पर उनके बेटे पत्रकार मिलन भाई शाह ने अपनी मां की याद में धार्मिक और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए।

पुण्यतिथि पर जैन सामूहिक पूजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 65 महिलाओं को प्रभावना बांटी गई। इसके साथ ही गौशाला जाकर गौ सेवा भी की गई।

धार्मिक परंपरा के अनुसार ब्राह्मण को सिद्धू और दक्षिणा देकर पुण्य कार्य किया गया। पूरे आयोजन के दौरान परिवार और वहां मौजूद लोगों ने माताजी को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मिलन भाई शाह ने भावुक होकर कहा, “मां को जाते हुए देखना आसान नहीं था। जिस हाथ को पकड़कर चलना सीखा, उसी हाथ को हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा। जिसके आंचल में हम हर दर्द भूल जाते थे, आज उसी की याद में आंखें नम हो जाती हैं। मां चली जाती है, लेकिन उसकी ममता और उसकी यादें कभी नहीं जातीं।”

पुण्यतिथि पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान और गौ सेवा के जरिए परिवार ने दिवंगत माताजी की याद को श्रद्धा और सेवा के रूप में जीवंत रखा


Share

One thought on “पत्रकार मिलन शहा ने मां की तीसरी पुण्यतिथि पर किया धार्मिक सेवा कार्यों का आयोजन.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *