
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड (पश्चिम) के मालवणी क्षेत्र स्थित सफल विकास वेलफेयर सोसायटी द्वारा फ्रेंडशिप डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सफल लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थी-शिक्षक के पारंपरिक रिश्ते से आगे बढ़कर आपसी स्नेह, सम्मान और मित्रता के संबंधों को मजबूत करना था। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और हर्षोल्लास के साथ फ्रेंडशिप डे मनाया।
इस अवसर पर संस्था की सचिव वैशाली महाडिक, शिक्षक तौहिद शेख, अंजली डे, सोमा डे, इनाया मंसूरी, जसमीत कौर, अद्रीजा डे, झारून अंसारी सहित विद्यार्थी, अभिभावक एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने समाज में मित्रता, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
Great