मढ में दो नौकाएं जलकर खाक…

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई :मढ स्थित तळपाशा जेट्टी के पास गुरुवार शाम लगी भीषण आग में दो नौकाएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ८ मई को शाम करीब ४ बजे तळपाशा जेट्टी पर खड़ी “ओंकार” नाव (आईएनडी/एमएच 2 एमएम 1550) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दूसरी नाव को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों नौकाएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस हादसे में “ओंकार” नाव के मालिक मितेश लक्ष्मण कोली को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा और आगे की जांच कर रही है।


Share

One thought on “मढ में दो नौकाएं जलकर खाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *