मालवणीम.वा.देसाई उद्यान लाखों के सौंदर्यीकरण के बावजूद कैसे बना तालाब!

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र स्थित महानगरपालिका के म . वा . देसाई उद्यान का हाल लगातार बारिश के बाद तालाब जैसा हो गया है। बारिश से मुंबईवासियों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली है, लेकिन रोजाना व्यायाम, जॉगिंग और सैर के लिए इस उद्यान में आने वाले नागरिकों को जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उद्यान के कई हिस्सों में पानी जमा होने से लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, यहां स्थापित ओपन जिम का उपयोग भी फिलहाल संभव नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस उद्यान में बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति पैदा हो जाती है।
गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम प्रशासन ने उद्यान के सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए आवश्यक उपाय और जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली और योजनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिक अफरोज सैय्यद ने कहा, “हम रोजाना इस उद्यान में व्यायाम करने आते हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग यहां सैर और जॉगिंग के लिए आते हैं, लेकिन हर बरसात में यहां पानी भर जाता है। आखिर नगर निगम प्रशासन स्थायी जल निकासी व्यवस्था क्यों नहीं बना रहा है?”
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और उद्यान में पानी जमा होने से रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।


Share

2 thoughts on “मालवणीम.वा.देसाई उद्यान लाखों के सौंदर्यीकरण के बावजूद कैसे बना तालाब!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *