
एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे.
मुंबई : मालाड पश्चिम के ऑर्लेम स्थित बालुजीना चाल, पटेल कंपाउंड परिसर में मंगलवार, 23 जून की मध्यरात्रि करीब 12:40 बजे तेज बारिश और आंधी के कारण 50 वर्ष से अधिक पुराना एक पेड़ चाल पर गिर पड़ा। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि चाल के तीन घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पेड़ गिरने से तीन घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में चाल में रहने वाले मजदूर आलमगीर शेख (48) और दीन मोहम्मद शेख (45) घायल हो गए। आलमगीर शेख के सिर में चोट आई, जबकि दीन मोहम्मद शेख के दाहिने हाथ में चोट लगने से सूजन आ गई। सौभाग्य से दोनों की जान बच गई और वे बड़े हादसे से सुरक्षित निकल आए।
घायलों को उनके मालिक द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चाल में रहने वाले गोकुल पटेल, विराज शिवणेकर और लक्ष्मण पाटिल के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी जानकारी स्थानीय निवासी विराज शिवणेकर ने दी।
घटना की सूचना विराज शिवणेकर ने तत्काल पुलिस, अग्निशमन दल और मनपा प्रशासन को दी थी। हालांकि, मनपा के अधिकारी और कर्मचारी तड़के करीब 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और अग्निशमन दल की टीम रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।
और पुलिस और अग्निशमन दल की टीम बुधवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची।

Very bad and painful