मालवणी मे खतरनाक पेड़ों से निवासी दहशत में.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी परिसर स्थित पालिका की साने गुरुजी वसाहत में रहने वाले सेवानिवृत्त पालिका कर्मचारियों ने खतरनाक पेड़ों की डालियों की छंटाई करने की अपनी मांग पर उद्यान विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने का आरोप लगाया है।

पालिका के यातायात विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा स्थानीय निवासी संजय गायकवाड ने २८ अप्रैल को पी उत्तर विभाग के उद्यान अधीक्षक को पत्र देकर खतरनाक पेड़ों की डालियों की छंटाई करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने कई बार संबंधित कार्यालय में जाकर और मोबाइल के माध्यम से भी इस पर लगातार आग्रह किया। हालांकि, मानसून पूर्व किए गए इस आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

फिलहाल मुंबई में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चल रहे हैं, इसलिए उनके घर के सामने मौजूद पुराने और बड़े पेड़ों के गिरने से दुर्घटना होने की आशंका संजय गायकवाड ने व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि संबंधित पेड़ गिरने पर संपत्ति का नुकसान होने के साथ-साथ जानमाल की हानि की भी संभावना है।

समय रहते पेड़ों की डालियों की छंटाई नहीं की गई और भविष्य में कोई दुर्घटना हुई, तो इसके लिए पालिका का उद्यान विभाग जिम्मेदार रहेगा, ऐसा मत गायकवाड ने व्यक्त किया है।

इस बीच, वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की तुरंत दखल लेकर खतरनाक पेड़ों की छंटाई की कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग स्थानीय निवासियों ने की है।


Share

One thought on “मालवणी मे खतरनाक पेड़ों से निवासी दहशत में.

  1. Bmc तुला स्वताच्या कर्मचार्यनवर भरोसा नाय का?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *