विश्व पर्यावरण दिवस पर मालाड में अनोखी पहल.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे

मुंबई, : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मालाड के वार्ड क्रमांक 35 में स्थानीय नगरसेवक योगेश वर्मा की पहल पर 250 पौधों का रोपण किया गया तथा आदर्श हेरिटेज भवन में आधुनिक जैविक खाद परियोजना का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टी आचार्य पवन त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, उद्योगपति राकेश पारिख, पी/नॉर्थ विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी, फकीरचंद गर्ग, अधिवक्ता आनंद नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संजय मोदी के प्रयासों से इस परियोजना को साकार किया गया।
इस परियोजना के माध्यम से आवासीय सोसायटियों के गीले कचरे को जैविक खाद में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे डंपिंग ग्राउंड पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी। तैयार खाद का उपयोग वृक्षारोपण के लिए किया गया।
इस अवसर पर योगेश वर्मा ने कहा कि पी/नॉर्थ वार्ड की अधिक से अधिक इमारतों में ऐसे उपक्रमों का विस्तार कर मुंबई को हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल को सुवर्णलता मदर संघ ट्रस्ट के सीएसआर के माध्यम से सहयोग प्रदान किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।


Share

One thought on “विश्व पर्यावरण दिवस पर मालाड में अनोखी पहल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *