
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र स्थित आज़मी नगर के सेंट मैथ्यूज स्कूल ने इस वर्ष भी एसएससी परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा कायम रखी है। स्कूल का लगातार 16वें वर्ष दसवीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
सोनम पाईकराव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इकरा सलीम खान ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 95 प्रतिशत अंकों के साथ एक छात्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पहले 12 मेधावी विद्यार्थियों में 8 छात्राएं और 4 छात्रों का समावेश है।
इस वर्ष स्कूल के 112 विद्यार्थियों ने एसएससी परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 66 विद्यार्थियों ने विशेष प्रावीण्य (डिस्टिंक्शन) प्राप्त किया।
विध्यार्थी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, पालक इन सभी के योगदान से यह शक्य हो पाया है आगे भी हमारा इस से बेहतर करने का प्रयास रहेगा। इन विध्यार्थीयो को भविष्य के लिये हार्दिक शुभेच्छा! -मुख्याधिपीका -लारझी व्हर्गिस.
