स्टेशन परिसर में अवैध दुकानों पर चला मनपा का बुलडोजर..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.

मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित नटराज मार्केट के सामने बनी अवैध दुकानों पर बुधवार को महानगरपालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में करीब २५ से ३० दुकानों को पूरी तरह तोड़ दिया गया।
नटराज मार्केट परिसर में कपड़े, चप्पल और अन्य सामानों की कई अवैध दुकानें बनाई गई थीं। इन दुकानों पर पहले भी मनपा द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही थी, लेकिन वह केवल औपचारिक कार्रवाई मानी जाती थी। इस बार मनपा ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी दुकानों को जमींदोज कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार ८ मई को महापौर मालाड क्षेत्र के नालों का निरीक्षण करने आने वाली हैं। इसी के मद्देनज़र वरिष्ठ मनपा अधिकारी खुद कार्रवाई स्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पूरी तोड़क कार्रवाई की निगरानी की।
इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध फेरीवालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही आने वाले दिनों में और भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *