
एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे.
‘भारतीय संविधान और हम’ विषय पर मालवणी में जनजागृति कार्यक्रम; सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल की संयुक्त पहल
मुंबई : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल, मालवणी-काचपाड़ा की ओर से गुरुवार (26 नवंबर) को संविधान जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गृहिणियों और विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की विभिन्न धाराओं, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी आम नागरिकों को सरल एवं बोलचाल की भाषा में दी।

कार्यक्रम की शुरुआत सफल लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इस अवसर पर गृहिणी सोमा डे ने संविधान के अनुच्छेद 51 (अ ) के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। सिद्धेश्वरी मयेकर शर्मा ने अनुच्छेद 14 और 15 के अंतर्गत समानता के अधिकार तथा भेदभाव विरोधी प्रावधानों को समझाया। वहीं नाजिश नाज ने अनुच्छेद 19 और 21 का महत्व बताते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जीवन के अधिकार को रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर समझाया।

सफल लर्निंग सेंटर के शिक्षक तौहिद शेख ने संविधान से प्राप्त अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा की। अंजली डे ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। ईशा सय्यद ने सवाल उठाया कि क्या वास्तव में नागरिक संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं? उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूंजीपतियों और राजनीतिक व्यवस्था के स्वार्थ के कारण संविधान के मूल्यों पर असर पड़ रहा है। आज भी वंचित, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अन्याय और अत्याचार का सामना करना पड़ता है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अवसर और अधिकार दिए, लेकिन इसके बावजूद वंचित समाज की सामाजिक स्थिति में अपेक्षित बदलाव आया है या नहीं, इस पर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा क्षीरसागर ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को समझकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना आवश्यक है।

संविधान की मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना, संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम में परिसर के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। निसार ali ने सूत्रसंचालन किया,सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल की ओर से वैशाली महाडिक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
Very good
Very nice sir
Great initiative
खूपच छान