शराब घोटाले में कोर्ट से अरविंद केजरीवाल.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अदालत ने मामले में सुनवाई के दौरान सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत दी। कोर्ट ने कहा कि दोनों नेताओं के खिलाफ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
अदालत के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक नजर आए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है। आज कोर्ट में साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और केजरीवाल भी कट्टर ईमानदार है।”
इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे सच्चाई की जीत बताया है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर अभी कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।


Share

3 thoughts on “शराब घोटाले में कोर्ट से अरविंद केजरीवाल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *