एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म 4PM News को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस कार्र
वाई के बाद चैनल के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं।
चैनल के अनुसार, उन्हें आज सुबह YouTube की ओर से एक ई-मेल मिला, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार के निर्देश पर चैनल को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करने का आदेश दिया गया है।
4PM न्यूज़ ने अपने बयान में कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पिछले वर्ष पहलगाम हमले के दौरान इसी तरह के आरोप लगाकर उनका चैनल बंद कराया गया था। उस समय चैनल के संपादक संजय शर्मा ने सर्वोच्च न्यायलय में रिट याचिका दायर की थी, जिसके बाद सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।
चैनल के एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा गया कि यदि उन्होंने देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा, तो सरकार को डर किस बात का है। साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि क्या लोकतंत्र में सत्ता से सवाल पूछना अब राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ माना जाएगा।
बयान में आगे कहा गया कि चैनल अपनी आवाज़ नहीं रोकेगा और सच बोलता रहेगा।
Serious issue