मालवणी में खुले नालों से हादसे का खतरा बढ़ा..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड मालवणी क्षेत्र के गेट नंबर 6, गावदेवी मंदिर रोड पर नालों के लोहे के ढक्कन निकल जाने से गंभीर हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस सड़क पर करीब 10 से 12 स्थानों पर नालों के ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पहले से ही संकरी है और उस पर खुले नाले होने से स्थिति और भी खतरनाक बन गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। कई बार वाहनों के पहिए नालों में फंसने से दुर्घटनाएं होने की घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल किसी की जान नहीं गई है, लेकिन बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह सड़क लक्ष्मी नगर से राठौड़ी अली तालाब तक जाती है, जिससे रोजाना हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इलाके में छोटे-बड़े दुकानों और कारखानों के कारण भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।
नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पी उत्तर विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि “अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?”


Share

2 thoughts on “मालवणी में खुले नालों से हादसे का खतरा बढ़ा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *