मालवणी म्हाडा क्षेत्र जलमय ,नमाजियो ने जताया रोष..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मुंबई में मानसून की शुरुआत होते ही मालाड पश्चिम के मालवणी म्हाडा क्षेत्र के कई हिस्से जलमय हो गए हैं। गेट नंबर 8 स्थित मालवणी म्हाडा के आरएससी-14 सोसायटी परिसर में भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को और नमाजियो काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मानसून के शुरुआती दौर में ही शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे मनपा प्रशासन के बारिश पूर्व तैयारियों के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। मालवणी के कई हिस्सों के साथ-साथ एमएचबी कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों में भी पानी भरने की स्थिति देखी गई।
आरएससी सोसायटी के सामने और आसपास की सड़कों पर पानी जमा होने से नागरिकों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों और गटरों की समय पर तथा उचित तरीके से सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
कुछ नागरिकों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “स्थानीय नगरसेवक सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, जबकि क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।”
नागरिकों का यह भी आरोप है कि मनपा प्रशासन और ठेकेदारों द्वारा नालों और गटरों की सफाई कार्य का उचित निरीक्षण नहीं किया गया, जिसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही गटर जाम हो जाते हैं और पूरा इलाका जलमय हो जाता है।


Share

One thought on “मालवणी म्हाडा क्षेत्र जलमय ,नमाजियो ने जताया रोष..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *