
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित मालवणी गेट नंबर 8 के अंबोजवाड़ी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया है। क्षेत्र की आधे से अधिक सड़कें कचरे से पट गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों पर जमा कचरा चारों ओर फैल रहा है और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में बारिश का मौसम होने से यह कचरा कीचड़ में मिलकर गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
नागरिकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से मांग की है कि अंबोजवाड़ी क्षेत्र से तत्काल कचरा हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।