मार्वे रोड पर बेस्ट बस और स्कूल बस खराब होने से भीषण ट्रैफिक जाम.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मालवणी से मालाड की ओर जाने वाले मार्वे रोड पर शुक्रवार सुबह एक वातानुकूलित बेस्ट बस के ब्रेक जाम हो जाने से बस बीच सड़क पर ही बंद हो गई। इसके तुरंत बाद सुबह लगभग 7:14 बजे एक निजी स्कूल बस भी अचानक खराब हो गई, जिससे पूरे मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया।
इस घटना के कारण ओरलेम से लेकर मिठचौकी सिग्नल के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बेस्ट की कई बसें भी जाम में फंस गईं। यातायात को सामान्य करने के लिए कुछ बसों को पीछे के रास्ते से मोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम इतना गंभीर था कि यात्रियों और रोज़ाना काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल और छात्र अपने स्कूल समय पर नहीं पहुंच सके।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। हालांकि, खराब हुई बेस्ट बस के पीछे एक बड़ा ट्रक खड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी धीमी रही और जाम लंबे समय तक बना रहा।
बेस्ट बस की मरम्मत का काम दोपहर लगभग 12:30 बजे तक चलता रहा, जिसके चलते मार्वे रोड पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। लगातार ऐसी घटनाओं से स्थानीय नागरिकों ने बेस्ट बसों के रखरखाव और इस महत्वपूर्ण मार्ग की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।


Share

One thought on “मार्वे रोड पर बेस्ट बस और स्कूल बस खराब होने से भीषण ट्रैफिक जाम.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *