एड. विक्रम कपूर उत्तर मुंबई कांग्रेस के सचिव नियुक्त.

Share

Adv :Vikram kapoor

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई: उत्तर मुंबई कांग्रेस समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा के तहत एडवोकेट विक्रम कमल कपूर को उत्तर मुंबई कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 26 जुलाई को उत्तर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष राजपती यादव द्वारा की गई, जिसे मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने भी अपनी मंजूरी प्रदान की है।
एडवोकेट विक्रम कमल कपूर पेशे से वकील हैं तथा अपनी सरल, सौम्य और मिलनसार कार्यशैली के कारण आम लोगों के बीच अच्छी पहचान रखते हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि एडवोकेट विक्रम कपूर की नियुक्ति से उत्तर मुंबई में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में मदद मिलेगी। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *