
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : सायन पूर्व स्थित जोगलेकरवाड़ी बीएमसी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप में मालवणी, मालाड स्थित कला विद्यालय हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा ज़िक्ऱा शेख ने फुनाबा-1 और फुनाबा-2 दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं कक्षा 10वीं के आर्यन पडवाल ने फुनाबा-1 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
कक्षा 10वीं के ही सिद्धार्थ पांडे ने फुनाबा-1 में कांस्य तथा फुनाबा-2 में रजत पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
Congrats youall champs