Sr.P.I.सुशील कुमार गायकवाड़ को नम आंखो से बिदायी..

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा डे

मुंबई : कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार गायकवाड़ का मंगलवार (27 अक्टूबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ड्यूटी पर जाते समय पुलिस वाहन में ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

गायकवाड़ के निधन की सूचना उलवे स्थित उनके परिजनों को दी गई। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। बुधवार (28 अक्टूबर) को सुबह 10.30 बजे सोलापुर स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

ड्यूटी पर जाते समय ही उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग के सहकर्मियों, मित्रों और परिचितों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके आकस्मिक निधन पर पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से शोक व्यक्त किया जा रहा है।


Share

2 thoughts on “Sr.P.I.सुशील कुमार गायकवाड़ को नम आंखो से बिदायी..”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *