
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन सेपक टकरॉ प्रतियोगिता 2026 में कला विद्यालय हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की अंडर-19 छात्राओं की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की, जबकि छात्रों की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कांदिवली पूर्व में आयोजित डीएसओ जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन सेपक टकरॉ प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, छात्रों की टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंडर-19 छात्राओं की टीम का चयन डीएसओ विभाग स्तरीय अंतरविद्यालयीन सेपक टकरॉ प्रतियोगिता 2026 के लिए किया गया है। अब आगामी प्रतियोगिता में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विद्यालय के प्राचार्य विलियम पायस और समस्त शिक्षकवृंद ने दोनों टीमों की सफलता पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, विभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। आप सभी को हार्दिक बधाई
Congrats